वाहनों का आवागमन ठप, खेती को भारी नुकसान

बड़कागांव : बड़कागांव से उरीमारी तक निर्माणाधीन सड़क पर चार पुल-पुलियों का डायवर्सन बह जाने के बाद क्षेत्र की सूरत बिगड़ गयी है. भारी बारिश के बाद डायवर्सन के बह जाने से तीन दिनों से आवागमन प्रभावित है. इस सड़क पर चार पहिया वाहनों का चलना बंद है. डायवर्सन के बह जाने से किसानों के […]

बड़कागांव : बड़कागांव से उरीमारी तक निर्माणाधीन सड़क पर चार पुल-पुलियों का डायवर्सन बह जाने के बाद क्षेत्र की सूरत बिगड़ गयी है. भारी बारिश के बाद डायवर्सन के बह जाने से तीन दिनों से आवागमन प्रभावित है. इस सड़क पर चार पहिया वाहनों का चलना बंद है. डायवर्सन के बह जाने से किसानों के खेतों में पानी घुस आया है. पंसस केदार महतो ने बताया खेती को भारी नुकसान पहुंचा है.
ओएनजीसी गैस प्लांट तक आवागमन बंद हो गया. वहीं चार पहिया वाहनों के बंद हो जाने से दैनिक कार्यों पर असर पड़ना शुरू हो गया है. वाहन नहीं चलने से पीएम आवास योजना एवं शौचालय निर्माण का कार्य भी बंद हो गया, क्योंकि वाहनों से निर्माण सामग्री नहीं पहुंच रहा है. स्थिति यह है कि लोग कोर्ट-कचहरी बाजारों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं.
स्नातक के परीक्षार्थियों को भी परेशानी हो रही है. डायवर्सन बनाने की तैयारी : इधर, प्रशासन के दबाव के बाद आदित्य कंस्ट्रक्शन की ओर से डायवर्सन बनाने की तैयारी की जा रही है. कजरु चौक पुलिया डायवर्सन बनाने का काम शुरू किया गया है. यहां तीन ह्यूम पाइप लगायी गयी है. ग्रामीणों के अनुसार डायवर्सन बनने से सिर्फ दो पहिया वाहनों का ही आवागमन हो सकता है. सिमरातरी, तलसवार का डायवर्सन बनने में काफी समय लग सकता है. पंचायत समिति सदस्य केदार महतो के अनुसार सिमरातरी का डायवर्सन पूरी तरह से बह गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >