महेश्वरी परिवार के छह सदस्यों की मौत पर व्यथित मारवाड़ी समाज, निकला मौन जुलूस व कैंडल मार्च

हजारीबाग : हजारीबाग में महेश्वरी परिवार के छह सदस्यों की मौत से शहर समेत पूरा मारवाड़ी समाज शोक में है. अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने घटना की जांच सीबीआइ व न्यायिक पदाधिकारियों से कराने की मांग की है. समाज की ओर से मंगलवार की शाम खजांची तालाब रोड से मौन जुलूस व कैंडल मार्च निकाला. […]

हजारीबाग : हजारीबाग में महेश्वरी परिवार के छह सदस्यों की मौत से शहर समेत पूरा मारवाड़ी समाज शोक में है. अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने घटना की जांच सीबीआइ व न्यायिक पदाधिकारियों से कराने की मांग की है. समाज की ओर से मंगलवार की शाम खजांची तालाब रोड से मौन जुलूस व कैंडल मार्च निकाला. इसमें सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग, युवा, बच्चे, महिलाएं शामिल हुए.
सभी अपने हाथों में कैंडल व तख्ती लेकर चल रहे थे. जुलूस में शामिल समाज के लोग पंक्तिबद्ध होकर महेश्वरी सोनी चौक होते महावीर स्थान पंच मंदिर चौक से झंडा चौक पहुंचे. यहां कैंडल जला कर सभी में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.
मौन जुलूस में अशोक अग्रवाल, इंदु अग्रवाल, सीपी जैन, सुमन सेठी, पिंटू अग्रवाल, गोदल अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, रामजी अग्रवाल, विजय अग्रवाल,किरण सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >