शिविर में 31 लाभुकों को मिला गैस कनेक्शन

भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने ली योजनाओं की जानकारी पांच महिला समूहों को मिला 50-50 हजार रुपये का चेक इटखोरी : कोनी पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम स्वराज अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान 31 महिलाओं को गैस चूल्हा व सिलेंडर दिया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि उद्योग […]

भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने ली योजनाओं की जानकारी

पांच महिला समूहों को मिला 50-50 हजार रुपये का चेक
इटखोरी : कोनी पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम स्वराज अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान 31 महिलाओं को गैस चूल्हा व सिलेंडर दिया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि उद्योग व वाणिज्य विभाग भारत सरकार के संयुक्त सचिव अनिल अग्रवाल ने सभी लाभुकों से बारी-बारी से योजनाओं के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपके सहयोग के बिना कोई काम नहीं हो सकता है़ हर कार्य में आपकी सहभागिता जरूरी है.
डीडीसी मुरली मनोहर ने कहा कि आपकी सफलता ही योजना की सफलता होगी. महिला खुश रहेंगी तभी देश आगे बढ़ेगा. कार्यक्रम को 20 सूत्री अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह,बीडीओ उत्तम प्रसाद, सीओ दिलीप कुमार, डी पीआरओ अजय वर्मा ने भी संबोधित किया. शिविर में 31 महिलाओं को गैस चूल्हा, पांच महिला समूह को 50-50 हजार रुपये का चेक, पांच लाभुकों को मुफ्त बिजली कनेक्शन, किसानों को निर्धारित दर पर धान बीज दिया गया.
शिविर में आयी अधिकांश महिलाओं के घरों में शौचालय नहीं होने की बात संयुक्त सचिव से कही. इस पर संयुक्त सचिव ने बीडीओ को तत्काल शौचालय का निर्माण कराने का आदेश दिया. शिविर में आयी एक महिला ने कहा कि मेरी सास शास्त्री देवी ने अक्तूबर माह में शौचालय निर्माण कराया था, लेकिन अब तक पैसा नहीं मिला है. इस अवसर पर इस मौके पर बीसीओ जितेंद्र वर्मा,बीपीओ निरंजन कुमार सिंह, गैस वितरक गोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >