केरेडारी चट्टी बारियातू के भू-रैयतों ने किया धरना-प्रदर्शन, कहा रैयतों से सीधी बात करे एनटीपीसी

केरेडारी: केरेडारी के भू-रैयतों ने अपने हक व अधिकार की मांग को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इसकी अध्यक्षता आरिज अंसारी ने की, जबकि संचालन छक्कन कुमार दास ने किया. एनटीपीसी चट्टी बारियातू कोल माइंस के भू-रैयत विस्थापित प्रभावित समिति के बैनरतले जोरदाग, पांडू, तरहेसा, चट्टी बारियातू के भू-रैयत गांव से […]

केरेडारी: केरेडारी के भू-रैयतों ने अपने हक व अधिकार की मांग को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इसकी अध्यक्षता आरिज अंसारी ने की, जबकि संचालन छक्कन कुमार दास ने किया. एनटीपीसी चट्टी बारियातू कोल माइंस के भू-रैयत विस्थापित प्रभावित समिति के बैनरतले जोरदाग, पांडू, तरहेसा, चट्टी बारियातू के भू-रैयत गांव से जुलूस की शक्ल में प्रखंड मुख्यालय पहुंचे.

लोगों ने कहा कि एनटीपीसी के दलाल गरीबों को छलना बंद करे. रैयतों ने एनटीपीसी से काम शुरू करने के पूर्व जनता से सीधी बात करने की मांग की. वहीं सीओ को 13 सूत्री ज्ञापन सौंपा. मांगों में भूमि अधिग्रहण कानून-2013 लागू करने, विस्थापितों व प्रभावित रैयतों को हक व अधिकार देने, पुर्नवास के तहत कच्चे व पक्के मकानों का उचित मुआवजा, चट्टी बारियातू विस्थापितों को केरेडारी में पुर्नवास कराने, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली व सामाजिक मूलभूत सुविधा मुहैया कराने समेत अन्य मांगे रखी गयी.

धरना में जिला परिषद प्रतिनिधि कुणाल किशोर दुबे, मनोज कुमार गुप्ता, प्रेमरंजन पासवान, किशोर सोनी, श्याम सोनी, नरेश नायक, कंचन कुमार, रोहित कुमार, संतोष नायक, राजू गोस्वामी, लखन साव, इंद्रनाथ पासवान, राजेंद्र राम, राजू महतो, कुंदन भारती, वासुदेव पासवान, राजेंद्र माली, उदय गुप्ता, सत्यनारायण नायक, प्रिंस कुमार, गोपाल ओझा, संतोष सोनी, जीतेंद्र दास, लक्ष्मण दास, प्रदीप दास, सुरेश दास, मो अफजल, सतन नायक, मो सेराजुद्दीन, विजय देवा, इंद्रनाथ पासवान, लखन साव, छोटन भुइयां, बिहारी पासवान, सोनू साव, अमेरिका तूरी, रूप गंझू, सपन गंझू, केदार राम, सुशीला देवी, सरिता देवी, ललिता देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >