चौपारण: प्रखंड के जीटी रोड़ स्थित दनुआ के पास से पुलिस ने दुर्गापुर से अगवा ट्रक को जब्त कर लिया. वहीं खलासी को भी बरामद किया. जानकारी के अनुसार ट्रक (डब्ल्यूबी-39बी-0803) को सोमवार की रात बंगाल के दुर्गापुर से चार लोगों ने मिल कर अगवा कर लिया था. इसकी भनक चौपारण पुलिस को लगी. पुलिस को देखते ही चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया.
वहीं ट्रक बेकाबू होकर एक होटल में घुस गया. स्थानीय लोगों के प्रयास से पुलिस ने ट्रक समेत खलासी रंजीत कुमार को बरामद किया. रंजीत ने बताया कि वह पटना का रहनेवाला है. उसे संजय सिंह व विजय सिंह पटना से अपनी गाड़ी बैठा कर बंगाल ले गये थे.
संजय प्राइवेट गाड़ी में चल रहा था, जबकि विजय ट्रक चला रहा था. रंजीत खलासी का काम कर रहा था. गाड़ी मालिक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि ट्रक खाली हालत में दुर्गापुर में खड़ा था. रात करीब 12 बजे उक्त लोग ट्रक को अगवा कर फरार हो गये. पुलिस रंजीत से पूछताछ कर रही है.
