केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ धरना, झामुमो ने किया भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान

हजारीबाग: सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोरचा की ओर से शनिवार को समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता नंदु प्रसाद ने की, जबकि संचालन जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश मेहता ने किया. वक्ताओं ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार एवं झारखंड में रघुवर सरकार कमजोर एवं असफल […]

हजारीबाग: सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोरचा की ओर से शनिवार को समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता नंदु प्रसाद ने की, जबकि संचालन जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश मेहता ने किया. वक्ताओं ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार एवं झारखंड में रघुवर सरकार कमजोर एवं असफल साबित हुई है.

झारखंड में भाजपा सरकार की कार्यशैली पर यहां की जनता आक्रोशित है. आनेवाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड फेंका जायेगा.

धरना में जिला कोषाध्यक्ष निसार अहमद, सह-सचिव राजकिशोर प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष सेवालाल महतो, अजय साव, वासुदेव महतो, अब्दुला खां, खलील अंसारी, सरयू मेहता, रामजय मेहता, बबलू प्रसाद, बालेश्वर महतो उर्फ पठारी, रोहित महतो, अशोक मेहता, अशोक कुमार, अरविंद व सोनू कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >