समय-सीमा के अंदर पूरा हो पीएम आवास: डीसी

चौपारण : प्रखंड के सभागार भवन में जल स्वच्छता एवं पीएम आवास को लेकर डीसी रविशंकर शुक्ला ने शुक्रवार को प्रखंड प्रशासन के साथ बैठक . डीसी ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बन रहे पीएम आवास को समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं सभी पंचायतों में शौचालय निर्माण के प्रति […]

चौपारण : प्रखंड के सभागार भवन में जल स्वच्छता एवं पीएम आवास को लेकर डीसी रविशंकर शुक्ला ने शुक्रवार को प्रखंड प्रशासन के साथ बैठक .

डीसी ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बन रहे पीएम आवास को समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं सभी पंचायतों में शौचालय निर्माण के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर घर-घर शौचालय बनाने के लिए आमलोगों को प्रेरित करने की बात कही. डीसी दैहर गांव भी गये और पीएम आवास की जांच की. उनके साथ प्रशिक्षु आइएएस गरिमा सिंह, मनीष कुमार, बीडीओ अमित कुमार श्रीवास्तव, बीपीओ गोपाल प्रसाद, प्रखंड समन्वयक अनिल कुमार पांडेय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >