ट्रेन से कट कर एक की मौत

कटकमसांडी. हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाटांड़ स्थित रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक शव मिला. इसकी सूचना मिलते ही वहां भीड़ लग गयी. शव की शिनाख्त विष्णुपुरी निवासी रामनिवास गोप(52) पिता-स्व शिवनाथ गोप के रूप में की गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना कटकमदाग थाना प्रभारी समीर तिर्की को दी. सूचना मिलते ही […]

कटकमसांडी. हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाटांड़ स्थित रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक शव मिला. इसकी सूचना मिलते ही वहां भीड़ लग गयी. शव की शिनाख्त विष्णुपुरी निवासी रामनिवास गोप(52) पिता-स्व शिवनाथ गोप के रूप में की गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना कटकमदाग थाना प्रभारी समीर तिर्की को दी.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. थाना प्रभारी समीर तिर्की ने कहा कि घटना सोमवार रात की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >