श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां अंबे को विदाई

चतरा: शनिवार को प्रतिमा विसर्जन व रावण दहन के साथ दुर्गापूजा शांतिपूर्वक संपन्न हो गयी. श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां अंबे को विदाई दी. इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने विसर्जन शोभायात्रा निकाली. प्रतिमा के बाहर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे. विसर्जन शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. शहर में कड़ी सुरक्षा […]

चतरा: शनिवार को प्रतिमा विसर्जन व रावण दहन के साथ दुर्गापूजा शांतिपूर्वक संपन्न हो गयी. श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां अंबे को विदाई दी. इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने विसर्जन शोभायात्रा निकाली. प्रतिमा के बाहर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे. विसर्जन शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. शहर में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ.

श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते शहर का भ्रमण करते हुए जलाशय पहुंचे. छठ तालाब, हरलाल तालाब, हैरू डैम, कठोतिया तालाब सहित अन्य जलाशयों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. इधर, कई जगहों पर मेला का आयोजन किया गया.

देर शाम तक लोगों ने मेला का आनंद लिया. दीभा मोहल्ला देवी मंडप स्थित नवदुर्गा पूजा समिति के पंडाल में विजयादशमी के दिन श्रद्धालुओं ने नीलकंठ के दर्शन किये. सदर प्रखंड के उंटा, सीमा, भुइयांडीह सहित कई स्थानों में प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के दौरान डीसी संदीप सिंह व एसपी अंजनी कुमार झा पल-पल की स्थिति की जानकारी लेते रहे. सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखी जा रही थी. पहली बार शहर के अलावे प्रखंड के पूजा पंडालों में भी महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >