सुरक्षा के मद्देनजर तालाब में बने पंडाल में निषेधाज्ञा

चतरा: दीभा मोहल्ला के नवयुवक संघ द्वारा तालाब में बनाये गये पंडाल में एसडीओ नंदकिशोर लाल ने निषेधाज्ञा लगा दी है. सुरक्षा को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लिया. सड़क से तालाब के बीच बने पंडाल तक जाने के लिए ड्राम व लकड़ी की मदद से अस्थायी पुल बनाया गया है. […]

चतरा: दीभा मोहल्ला के नवयुवक संघ द्वारा तालाब में बनाये गये पंडाल में एसडीओ नंदकिशोर लाल ने निषेधाज्ञा लगा दी है. सुरक्षा को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लिया. सड़क से तालाब के बीच बने पंडाल तक जाने के लिए ड्राम व लकड़ी की मदद से अस्थायी पुल बनाया गया है.

लोगों के आने-जाने पर यह हिलने लगता है. बुधवार को प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च करने पर पुल बुरी तरह से हिलने लगा था. इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर पंडाल में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी. प्रशासन के इस फैसले से नवयुवक संघ के सदस्य निराश हैं.


संघ के सदस्यों का कहना हैं कि काफी मशक्कत के बाद पंडाल का निर्माण किया गया है. काफी पैसे भी खर्च हुए हैं. मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए तालाब के बाहर प्रोजेक्टर लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >