हंटरगंज: एसडीओ सह डीएसओ नंदकिशोर लाल ने गुरुवार को एफसीआइ गोदाम का निरीक्षण किया. मौके पर डीलरों को अब गोदाम से अनाज उठाव नहीं करने को कहा गया. एसडीओ ने बोरे का वजन करा कर सही वजन की जानकारी ली.
एजीएम को राखाल शाह को निर्देश दिया कि आज से डीलर गोदाम से अनाज का उठाव नहीं करेंगे. ठेकेदार द्वारा दुकान पर पहुंचा कर व सही वजन करा कर डीलरों को अनाज दिया जायेगा. इसे सुनिश्चित कराने का निर्देश एजीएम राखाल शाह व ठेकेदार को दिया. इसके बाद एसडीओ ने कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. साथ ही लोगों से शांति व अमन बनाये रखने की अपील की.
