पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है. जानकारी के अनुसार मोबाइल का लाइट जलते देख रामलाल बाहर निकला इसी बीच उसे गोली मार दी गयी. गोली की आवाज सुन कर घर के सदस्य बाहर निकले तो देखा वहां शव पड़ा हुआ है. गोली मार कर अपराधकर्मी भाग निकले. रामलाल के पुत्र महेश मरांडी के लिखित आवेदन पर विष्णुगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया़ इसमें सकुल मांझी, रमेश मांझी दोनों के पिता महा मांझी ग्राम गिधनिया को आरोपी बनाया गया है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मजदूरी के पैसे के लेन-देन को लेकर कर्मा त्योहार के पूर्व भाई-भाई में झगड़ा हुआ था. घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जाता है. विष्णुगढ़ थाने के पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी बिरजू गंझु ने बताया कि भराठी बंदूक से गोली मारी गयी है. गोली का अगला भाग पुलिस ने बरामद किया है. घटनास्थल पर खून गिरा हुआ था. मृतक और अारोपी दोनों अपने भाई है़ं मृतक रामलाल काे दो पुत्र और पांच पुत्री है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. गीधनिया गांव विष्णुगढ़ थाना से लगभग 12 किमी दूर है़
