तीन घरों से नकदी सहित तीन लाख के जेवरात चोरी

टंडवा. कुमरागं कला के कई गांवों में चोरी की वारदात हुई. जानकारी के अनुसार रविवार देर रात चोरों ने तीन घरों में धावा बोल कर नकद राशि सहित तीन लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी मदन मोहन सिंह ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की. जानकारी के मुताबिक कन्हाई […]

टंडवा. कुमरागं कला के कई गांवों में चोरी की वारदात हुई. जानकारी के अनुसार रविवार देर रात चोरों ने तीन घरों में धावा बोल कर नकद राशि सहित तीन लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली.

पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी मदन मोहन सिंह ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की. जानकारी के मुताबिक कन्हाई साव की मां के घर से दो हजार रुपये नकद, चांदी के जेवरात व आवश्यक दस्तावेज, कुमरागं खुर्द निवासी आदित्य साहू के घर से 1.10 लाख रुपये नकद, 40 ग्राम सोने व 250 ग्राम चांदी के जेवरात तथा राधारमण चौधरी के घर से दो हजार रुपये नकद चोरी हुआ है.

उक्त घरों में चोरी करने के बाद चोरों ने कुमरागं कला निवासी प्रेम विकास उर्फ मंटू सिंह के घर धावा बोला, लेकिन घर के सदस्यों द्वारा शोर मचाये जाने पर वो भाग निकले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >