हजारीबाग : एक ही परिवार के दो बच्चे तालाब में डूबे

केरेडारी: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित केमो गांव निवासी रवींद्र पांडेय का बेटा प्रशांत कुमार (छह साल) और स्व वीरेंद्र पांडेय के पुत्री नैना कुमारी (आठ साल) की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. घटना शनिवार दिन के करीब तीन बजे की है. दोनों बच्चे चचेरे भाई-बहन थे. ग्रामीणों ने बताया कि […]

केरेडारी: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित केमो गांव निवासी रवींद्र पांडेय का बेटा प्रशांत कुमार (छह साल) और स्व वीरेंद्र पांडेय के पुत्री नैना कुमारी (आठ साल) की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. घटना शनिवार दिन के करीब तीन बजे की है. दोनों बच्चे चचेरे भाई-बहन थे. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब में गये थे.

इसी दौरान दोनों तालाब में डूब गये. इस बीच वहां मौजूद अन्य बच्चों ने गांव में आकर शोर मचाया. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चों को तालाब से निकाल कर केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लाया गया, जहां डॉ मोहम्मद कादिर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

बच्चों की मौत के बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र के लचर रवैया से क्षुब्ध होकर हंगामा किया. हालांकि पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा कर शांत कराया. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >