छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांध मांगी सुरक्षा

कटकमसांडी: कटकमसांडी थाना परिसर में रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के हाथों में राखी बांधकर सामाजिक सुरक्षा की मांग की. थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार, प्रमुख कुमारी श्रीति पांडेय, जिला परिषद सदस्य विजय सिंह भोक्ता, विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, समाजसेवी गंगाधर पांडेय, अजय कुमार अग्रवाल, […]

कटकमसांडी: कटकमसांडी थाना परिसर में रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के हाथों में राखी बांधकर सामाजिक सुरक्षा की मांग की. थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार, प्रमुख कुमारी श्रीति पांडेय, जिला परिषद सदस्य विजय सिंह भोक्ता, विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, समाजसेवी गंगाधर पांडेय, अजय कुमार अग्रवाल, एएसआई मो समसुद्दीन खान, एएसआई मनोज कुमार, एएसआई बाबास केरकेट्टा, एएसआई मनोज कुमार सिंह, वनरक्षी सुरेश पासवान, कस्तूरबा विद्यालय के वार्डन रोशनी बाड़ा, इस्लाम खान व कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राएं मौजूद थीं.

दर्जनों छात्राओं ने मौजूद पुलिसकर्मियों व जनप्रतिनिधियों को राखी बांध कर भाई बहन के रिश्ते को प्रगाढ़ किया. विद्यालय की सोनी तिर्की, मनीषा कच्छप, कोमल कुमारी, अंजलि कच्छप, मनीषा कुमारी, अंकिता कुमारी, रजनी कुमारी, बबिता कुमारी, संगीता कुमारी, अनीशा टोप्पो, पिंकी कुमारी, गुंजन कुमारी, निशा कुमारी, फूलमती कुमारी, करिश्मा कुमारी, रोशनी कुमारी, ललिता कुमारी, रानी कुमारी, काजल कुमारी, रानी कुमारी, समेत दर्जनों छात्राओं ने राखी बांधी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >