अर्जुन लड़कियों को करता था ब्लैकमेल

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने किया बड़ा खुलासा हजारीबाग : मुंबई क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा साइबर क्राइम का मास्टरमांइड अर्जुन साव की अपराध जगत में लंबी फेहरिस्त है. नूतन नगर से गिरफ्तार इस अपराधी ने जो जानकारी पुलिस को दी है, उससे पुलिस भी सन्न रह गयी. अर्जुन साव न सिर्फ साइबर अपराध […]

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने किया बड़ा खुलासा
हजारीबाग : मुंबई क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा साइबर क्राइम का मास्टरमांइड अर्जुन साव की अपराध जगत में लंबी फेहरिस्त है. नूतन नगर से गिरफ्तार इस अपराधी ने जो जानकारी पुलिस को दी है, उससे पुलिस भी सन्न रह गयी. अर्जुन साव न सिर्फ साइबर अपराध की दुनिया का शातिर है, बल्कि वह फेसबुक हैक कर लड़कियों को ब्लैकमेलिंग करने और बैंकों से फरजी निकासी के मामले में भी माहिर है. पुलिस ने उसके पुत्र सचिन एवं पत्नी शांति देवी को भी हिरासत में ले लिया है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. अर्जुन ने अपने गिरोह के कई सदस्यों के नाम की जानकारी पुलिस को दी है. उसकी निशानदेही पर कई ठिकानों पर छापामारी हो रही है.
अर्जुन के गिरोह का तार जामताड़ा, गिरिडीह एवं देवघर से भी जुड़ा हुआ है. एसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि मुंबई की दर्जनों लड़कियों की अश्लील फोटो बनाकर वह ब्लैकमेलिंग कर चुका है.इधर, पूछताछ के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने अर्जुन और उसके पुत्र सचिन को सीजीएम के न्यायलय में ट्रांजिट रिमांड के लिए प्रस्तुत किया.
साइबर अपराधियों के करतूत: मुंबई के कई थानों में दो दर्जन लड़कियों के फेसबुक हैक कर उनके फोटो को अश्लील फोटो में बदल कर ब्लैकमेलिंग करने के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार मुंबई की एक लड़की की अश्लील तसवीर साइबर अपराधियों ने पैसा नहीं मिलने पर वायरल कर दिया. इस घटना के बाद मुंबई के कांदीवेली की लड़की ने 15 दिन पूर्व आत्महत्या कर ली थी. मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच कर मोबाइल नंबर हासिल किया, जिसके बाद अर्जुन साव गिरफ्तार किया गया. उसके घर से 35 एटीएम कार्ड, 25 बैंक पासबुक, दर्जनों मोबाइल, सैकड़ों पैन कार्ड, आधार कार्ड व तकनीकी सिस्टम बरामद कये गये.
करोड़ों रुपये की निकासी: पुलिस की पूछताछ में पकड़े गये आरोपी ने बैंक एटीएम से ग्राहकों के खाते से करोड़ों रुपये की निकासी की बात स्वीकारी है. अधिकतर निकासी बैंक अॉफ इंडिया और इलाहाबाद बैंक के ग्राहकों के खाते से की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >