टाटा मैजिक से लकड़ी जब्त, एक गिरफ्तार

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ थाने की पुलिस ने सोमवार को लेदी मोड़ के पास टाटा मैजिक वाहन संख्या जेएच 10 एस 5530 में लदी चिरायी लकड़ी जब्त किया है. इस सिलसिले में गाड़ी चालक सह मालिक चंद्रिका मंडल पिता स्व. उमर मंडल ग्राम नवाडीह बराय को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि नवाडीह गांव […]

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ थाने की पुलिस ने सोमवार को लेदी मोड़ के पास टाटा मैजिक वाहन संख्या जेएच 10 एस 5530 में लदी चिरायी लकड़ी जब्त किया है.

इस सिलसिले में गाड़ी चालक सह मालिक चंद्रिका मंडल पिता स्व. उमर मंडल ग्राम नवाडीह बराय को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि नवाडीह गांव से उक्त वाहन में चिरायी लकड़ी लाद कर अचलजामु की ओर ले जाया जा रहा था. उक्त वाहन में कटहल का पल्ला एवं चौखट की लकड़ी लदी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >