दो युवक हुए गिरफ्तार,भेजे गये जेल

कोलकाता के बूचड़खाने से तसवीर खींच किया वायरल दारू : कोलकाता के एक बुचड़खाने में तसवीर खिंचवा कर वाट्सएप्प पर फोटो वायरल करने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हजारीबाग एसपी के आदेश पर मंगलवार को दारू थाना प्रभारी साबिर अहमद ने यह कार्रवाई की है. पुलिस के […]

कोलकाता के बूचड़खाने से तसवीर खींच किया वायरल
दारू : कोलकाता के एक बुचड़खाने में तसवीर खिंचवा कर वाट्सएप्प पर फोटो वायरल करने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हजारीबाग एसपी के आदेश पर मंगलवार को दारू थाना प्रभारी साबिर अहमद ने यह कार्रवाई की है.
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के पिपचो गांव के दो युवकों ने कोलकाता के एक बुचड़खाना में अपनी तसवीर खींची और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. इसके बाद तसवीर वायरल हो गया. छानबीन करने बाद पिपचो निवासी गुलाम जिलानी (पिता-मो अजीज) और मो साबिर (पिता-मो समसुद्दीन) को गिरफ्तार किया गया. इसे लेकर दारू थाना में कांड संख्या 65-17 भादवि की धारा 295-ए, 153-ए एवं 66-डी आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
दूसरे ने वायरल किया पोस्ट: आरोपी: इस मामले में गुलाम जिलानी और मो साबिर ने कहा कि उन्होंने कोलकाता में फोटो खिंचवायी थी और फेसबुक में डाला था. किसी ने फोटो को वाइरल किया है. दोनों ने खुद को निर्दोष कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >