कृषि जागृति अभियान की समीक्षा बैठक

कटकमदाग : कटकमदाग प्रखंड में होनेवाले तीन दिवसीय प्रखंड कृषि जागृति अभियान की तैयारी की समीक्षा वरीय पदाधिकारी आत्मा के परियोजना निदेशक अनुरंजन, बीडीओ प्रीति सिन्हा, प्रमुख अशोक यादव व प्रखंड कृषि पदाधिकारी काशी गुप्ता ने की. 18 से 20 जून तक तीन दिवसीय कृषि जागृति अभियान की शुरुआत प्रखंड कार्यालय में की जा रही […]

कटकमदाग : कटकमदाग प्रखंड में होनेवाले तीन दिवसीय प्रखंड कृषि जागृति अभियान की तैयारी की समीक्षा वरीय पदाधिकारी आत्मा के परियोजना निदेशक अनुरंजन, बीडीओ प्रीति सिन्हा, प्रमुख अशोक यादव व प्रखंड कृषि पदाधिकारी काशी गुप्ता ने की. 18 से 20 जून तक तीन दिवसीय कृषि जागृति अभियान की शुरुआत प्रखंड कार्यालय में की जा रही है.
कार्यशाला में किसानों को मृदा कार्ड, किसान कार्ड, फसल बीमा की दावेदारी, सुयोग्य कृषकों का चयन, परती भूमि के अक्षादन, मेड़बंदी, सहकारिता के अलावा परिसंपति का वितरण एवं किसानों को बेहतर खेती को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा कृषि कार्य की जानकारी दी जायेगी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >