आंगनबाड़ी सेविका की मौत, ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज

चौपारण: प्रखंड के ग्राम नेवरी करमा निवासी आंगनबाड़ी सेविका सावित्री देवी (पति-संजय यादव) की मौत मंगलवार को उसके आवास पर हो गयी. बताया जाता है कि सावित्री आंगनबाड़ी का कार्य कर क्षेत्र से घर लौटी थी. घर में वह स्नान कर रही थी. इसी दौरान वह छत पर ही गिर गयी. बाद में परिवार के […]

चौपारण: प्रखंड के ग्राम नेवरी करमा निवासी आंगनबाड़ी सेविका सावित्री देवी (पति-संजय यादव) की मौत मंगलवार को उसके आवास पर हो गयी. बताया जाता है कि सावित्री आंगनबाड़ी का कार्य कर क्षेत्र से घर लौटी थी. घर में वह स्नान कर रही थी. इसी दौरान वह छत पर ही गिर गयी.
बाद में परिवार के लोग उसे निजी क्लिनिक ले गये, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही सावित्री के मायकेवाले नेवरी करमा पहुंचे और हंगामा किया. सूचना मिलने पर पुलिस ने सावित्री के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के पिता भगन यादव के आवेदन पर ससुरालवालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सावित्री की शादी 2002 में नेवरी करमा निवासी संजय यादव के साथ हुई थी. उसके दो बच्चे भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >