चरही : चरही रेलवे स्टेशन के रैक पर बीती रात उग्रवादी संगठन टीपीसी के दर्जनों सदस्यों ने धावा बोला. इस दौरान हवाई फायरिंग की और दहशत फैलाने का प्रयास किया. बाद में सभी उग्रवादी वहां से चले गये. बताया जाता है कि उग्रवादी हथियार से लैस होकर चरही रेलवे स्टेशन पहुंचे थे.
वहां एक पहरेदार को पोस्टर थमा दिया. उसके बाद फायरिंग करने के बाद जंगल की ओर चले गये. घटना की जानकारी मिलते ही चरही पुलिस स्टेशन पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने स्टेशन में रखे पोस्टर को कब्जे में ले लिया. उग्रवादियों के आ धमकने से मजदूरों और सुरक्षाकर्मियों में दहशत का माहौल है. घटना के बाद से रैक में सन्नटा पसरा हुआ है और काम ठप है.
