श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने की बैठक
बड़कागांव : श्रमिकों की सहायता के लिए सरकार तैयार है. उनके लिए कई योजनाएं बनायी गयी है. उक्त बातें बड़कागांव में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बैठक में कही. वहीं योजनाओं की जानकारी पंचायत के प्रत्येक मजदूरों को देने पर जोर दिया. बताया कि श्रमिकों को दो श्रेणियों में बांटा गया है.
पहली श्रेणी में निर्माण श्रमिक एवं दूसरी श्रेणी में असंगठित श्रमिक के रूप में विभाजित किया गया है. सभी श्रमिकों को सरकार की ओर से एक लाख रुपये की बीमा, लाल कार्ड, हरा कार्ड, पेंशन, चिकित्सा अनुदान के साथ-साथ सामान्य मृत्यु पर 30 हजार रुपये की सहायता देने का प्रावधान है. श्रमिक को 180 रुपये शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है. प्रतिवर्ष 100 रुपये रिन्युअल चार्ज लगता है. इसके बाद श्रमिकों को काम करने के लिए औजार, साइकिल, सिलाई मशीन आदि दिये जाते हैं. बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष कृष्ण कुमार साव ने की. वहीं संचालन बीडीओ अलका कुमारी ने किया. मौके पर सीडीपीओ डॉ रेखा रानी के साथ-साथ प्रखंड के दर्जनों पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे
