गुमला. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुमला थाना के असनी निवासी अनिल उरांव की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अनिल उरांव खोरा क्षेत्र में एक मकान में एल्बेस्टर (छत की चादर) चढ़ाने के काम से गया हुआ था. मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे काम समाप्त कर वह अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे रात लगभग 1.00 बजे सदर अस्पताल, गुमला में भर्ती कराया. अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज शुरू किया गया. लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. वहीं अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
