तालाब में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी समेत दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

गुमला के करंज थाना क्षेत्र में खेत में हाथ-पैर धोने गए 30 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

गुमला. करंज थाना क्षेत्र स्थित करौंदाजोर ग्राम निवासी 30 वर्षीय अनूप इंदवार की तालाब में डूबने से असामयिक मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक अनूप बुधवार को अपने परिजनों के साथ खेत में बीड़ा लगाने का काम कर रहा था और दोपहर लगभग दो बजे वह हाथ-पांव धोने के उद्देश्य से पास ही के एक तालाब की तरफ गया हुआ था, किंतु इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में समा गया.

रात भर उसे इधर-उधर ढूंढते रहे परिजन

इधर काफी देर तक उसके घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गये और रात भर उसे इधर-उधर ढूंढते रहे, लेकिन उसका कहीं भी कोई पता नहीं चल सका. गुरुवार सुबह पांच बजे जब गांव के लोग काम करने खेत की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने तालाब में एक युवक का शव तैरते हुए देखा, जिसकी खबर तुरंत पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी.

मृतक अपने पीछे पत्नी और छोटी बेटी-बेटा छोड़ गये

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिये जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकाला और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. अचानक घटी इस दुखद घटना से मृतक अनूप इंदवार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जिनके पीछे अब उनकी पत्नी के अलावा एक छोटी बेटी और एक बेटा छोड़ गये हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >