स्वतंत्रता दिवस पर यूथ क्लब बिशुनपुर का फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 15 अगस्त को होगा फाइनल

बिशुनपुर में यूथ क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. इसमें 48 टीमें भाग ले रही हैं और फाइनल मुकाबला 15 अगस्त को खेला जाएगा.

बिशुनपुर. स्वतंत्रता दिवस पर यूथ क्लब बिशुनपुर के तत्वावधान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का गुरुवार को अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में भव्य शुभारंभ हुआ. उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि चिल्ड्रेन एकेडमी घाघरा के डायरेक्टर विजय कुमार साहू तथा विशिष्ट अतिथि बिंदेश्वर साहू, भादरू साहू, सुशील टोप्पो, प्रकाश कुमार, मुखिया सुशील मुंडा, कमला कच्छप, बसनू उरांव व कमल उरांव सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से आत्मीय परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया.

इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की 32 तथा जूनियर वर्ग की 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें खिलाड़ियों की अधिकतम ऊंचाई 4 फीट 10 इंच निर्धारित की गयी है. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय कुमार साहू ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के समग्र व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है. ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है.

यूथ क्लब के फाउंडर सह खेलप्रेमी सुशील टोप्पो ने बताया कि युवाओं को खेल से जोड़ने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से पिछले दो वर्षों से यह टूर्नामेंट बेहद न्यूनतम शुल्क पर आयोजित किया जा रहा है ताकि आर्थिक अभाव में कोई प्रतिभा वंचित न रहे. प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला 15 अगस्त को खेला जायेगा. इस अवसर पर यूथ क्लब के सदस्य टुना नायक, सत्यम उरांव, प्रकाश उरांव, सुजुका उरांव, प्रीतम कुमार, नितेश मुंडा और श्याम सुंदर खेरवार सहित तमाम सदस्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >