हथियार लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस को मिली भनक तो रात में बिछाया जाल; देशी कट्टा-गोली के साथ गिरफ्तार

भरनो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद हुई है. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.

भरनों से सुनील रवि की रिपोर्ट

भरनो. भरनो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गत रविवार की रात खलबीटोली तालाब के पास अवैध हथियार के साथ इसी गांव के 24 वर्षीय सारू टाना भगत को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिय है.

देशी कट्टा और एक गोली बरामद

पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है. वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है.

एसपी के निर्देश पर बनी टीम, आरोपी दबोचा गया

फिर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और आरोपी को दबोच लिया गया.

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर विनय कुमार, थानेदार संतोष कुमार सिंह, एसआई महादेव यादव, मंटू चौधरी, अभिनंदन कुमार, निर्मल प्रसाद सहित पुलिस बल शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

अपूर्व कुमार शुक्ला युवा पत्रकार हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय,पलामू से बैचलर इन बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता से पहले वे करीब एक दशक तक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े रहे, इस दौरान भारतीय और विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत विषयों का गहन अध्ययन किया. पत्रकारिता की शुरुआत खबर मंत्र संस्थान में रिपोर्टर के रूप में की, जहां झारखंड के प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्ट के साक्षात्कार किए. वर्तमान में प्रभात खबर में खबर लेखन और संपादन से जुड़े हैं. उनकी पत्रकारिता जनसरोकार, तथ्यपरकता और मुद्दों की गहराई पर केंद्रित है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >