गुमला. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर योग परिवार गुमला द्वारा बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में ‘स्वास्थ्य पखवाड़ा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने सभी सदस्यों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है. स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है. अगर हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, तभी हम पढ़ाई, काम और समाज सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ दे पायेंगे. श्री जायसवाल ने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि हम संतुलित आहार लेंगे. रोज़ व्यायाम करेंगे. पर्याप्त नींद लेंगे और नशे से दूर रहेंगे. साथ ही दूसरों को भी स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे. उन्होंने कहा कि बीमारी का इलाज कराने से बेहतर है बीमारी से बचना. मौके पर योग शिक्षक सचिव संजय साहू, सह सचिव विशाल कुमार बिट्टू, कोषाध्यक्ष डॉ शंकरलाल जाजोदिया, संगठन मंत्री जयकांत राय, संरक्षक शिवकुमार लाल, बैजनाथ प्रसाद, सदस्य शिवप्रसाद चौधरी, रेखा देवी सहित बड़ी संख्या में योग प्रेमी उपस्थित रहे.
योग परिवार गुमला ने ली स्वास्थ्य की शपथ
योग परिवार गुमला ने ली स्वास्थ्य की शपथ
