पालकोट. नाथपुर पंचायत के सातखारी और पेटसेरा गांव में आरोग्य मंदिर निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रही खींचतान अब समाप्त होती दिख रही है. विधायक भूषण बाड़ा ने रविवार को ग्रामीणों से मुलाकात कर आश्वासन दिया कि दोनों गांवों में आरोग्य मंदिर का निर्माण होगा. सातखारी में पहले से स्वास्थ्य विभाग की योजना थी, लेकिन पेटसेरा के ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने अनुशंसा बदल दी थी. इसके विरोध में सातखारी के ग्रामीणों ने आंदोलन किया और योजना अधर में लटक गई थी. बाद में मारदा गांव में विधायक से मुलाकात करने पहुंचे सातखारी, तिलईडीह, सावनाटोली, गढ़ाटोली आदि गांवों के ग्रामीणों ने पुनः सातखारी में निर्माण की मांग रखी. विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे स्वास्थ्य मंत्री से बात करेंगे और सातखारी व पेटसेरा दोनों जगह आरोग्य मंदिर बनेगा. इस घोषणा से सातखारी के ग्रामीणों में खुशी की लहर है. विधायक से मिलने वालों में रूपेश सिंह, मोहर लोहरा, बालकिशुन बड़ाईक, कुंवर बड़ाईक, विकास लकड़ा, प्रदीप खड़िया, भैरों खड़िया, मखन कुल्लू सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे.
विधायक ने सातखारी व पेटसेरा में आरोग्य मंदिर निर्माण का आश्वासन दिया
विधायक ने सातखारी व पेटसेरा में आरोग्य मंदिर निर्माण का आश्वासन दिया
