नर्सिंग कौशल कॉलेज में 152 छात्राओं की टीबी जांच की गयी

100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत नर्सिंग कौशल कॉलेज, गुमला में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया.

गुमला. 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत नर्सिंग कौशल कॉलेज, गुमला में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया. जिला यक्ष्मा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं को टीबी, यक्ष्मा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी स्वास्थ्य जांच भी की गयी. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ केके मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए टीबी के लक्षण, जांच और उपचार की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले के उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों जैसे छात्रावास, आवासीय विद्यालय, माइंस और वृद्धाश्रम में विशेष शिविर लगाकर टीबी रोगियों की सक्रिय खोज की जा रही है. मौके पर ही 152 छात्राओं का एक्स-रे किया गया. वहीं जिन छात्राओं में टीबी के संभावित लक्षण दिखे. उनके बलगम का नमूना लेकर ट्रूनेट जांच के लिये भेज दिया गया. जिसकी रिपोर्ट जल्द ही उपलब्ध करा दी जायेगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में नर्सिंग कौशल कॉलेज की प्राचार्या व वार्डन के साथ-साथ जिला यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के सुधांशु भूषण मिश्रा, वरीय चिकित्सा पर्यवेक्षक राजेश उरांव, हरि शंकर मिश्रा, पीपीएम कोऑर्डिनेटर और एक्स-रे टेक्नीशियन उपेंद्र साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >