महिला तस्कर गिरफ्तार, जेल

महिला तस्कर गिरफ्तार, जेल

चैनपुर. मानव तस्करी के मामले में चैनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग लड़की को राजस्थान में बेचने वाली आरोपी पुपेन एक्का को पुलिस ने गुमला से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया है. चैनपुर पुलिस ने तीन दिन पहले गुप्त सूचना पर राजस्थान में छापेमारी की थी और वहां से नाबालिग बच्ची को सकुशल छुड़ा कर वापस लाया था. बच्ची को सुरक्षित लाने के बाद से ही पुलिस आरोपी पुपेन एक्का की तलाश में जुटी हुई थी. जानकारी के मुताबिक आरोपी पुपेन एक्का (जो तिगावाल का रहने वाली है) ने बच्ची के परिवार की मजबूरी का फायदा उठाया था. उसने नाबालिग को अच्छी नौकरी दिलाने और रांची घुमाने की बात कहकर अपने साथ लिया. लेकिन बाद में बड़े सपने दिखाकर उसने बच्ची को राजस्थान ले जाकर बेच दिया.

अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त

डुमरी. थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरडांड़ नदी के समीप शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जानकारी के अनुसार कार (सीजी-30डी-6404) जैरागी की ओर से आ रही थी. इस दौरान वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खेत में पलटी मारते हुए जा गिरा. घटना के बाद कार में सवार सभी लोग वाहन को मौके पर छोड़ कर चले गये. सूचना मिलते थाना प्रभारी शशि प्रकाश घटनास्थल पर पहुंच आसपास मौजूद लोगों से दुर्घटना की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >