डुमरी में चलाया वाहन जांच अभियान

डीजीपी रांची के निर्देश पर एसआइ राजू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नवाडीह क्रूस चौक में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

डुमरी : डीजीपी रांची के निर्देश पर एसआइ राजू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नवाडीह क्रूस चौक में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जांच के दौरान वाहन चालकों से हेलमेट, मास्क, वाहन के कागजात की जांच की गयी.

जो चालकों मास्क नहीं लगाये थे या दो पहिया वाहन चालक, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, उनके वाहन के कागजात लेकर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. मौके पर हवलदार जंग बहादुर गुरूंग, लोक बहादुर सोनार, विद्या पाहन, रवि प्रधान, सूरज बहादूर सहित पुलिस जवान मौजूद थे.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >