गुमला में वैक्सीन खत्म, आज 200 वायल मिलने की है उम्मीद

गुमला जिले में कोरोना टीकाकरण बंद है. कारण, गुमला के सभी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन खत्म हो गयी है. लोग टीका लेने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं. परंतु वैक्सीन खत्म होने की सूचना पर बैरंग लौट रहे हैं. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का दावा है. रांची से गुमला को 200 वायल मिलेगा. उम्मीद है. गुरुवार से पुन: टीकाकरण अभियान शुरू हो जायेगा. स्वास्थ्य विभाग के डीडीएम राजीव कुमार ने कहा कि रांची से 200 वायल कोवैक्सीन मिली है जो देर रात तक गुमला पहुंच जायेगी. अगले दिन सभी ब्लॉक में 15-15 वायल कोवैक्सीन दी जायेगी.

गुमला : गुमला जिले में कोरोना टीकाकरण बंद है. कारण, गुमला के सभी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन खत्म हो गयी है. लोग टीका लेने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं. परंतु वैक्सीन खत्म होने की सूचना पर बैरंग लौट रहे हैं. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का दावा है. रांची से गुमला को 200 वायल मिलेगा. उम्मीद है. गुरुवार से पुन: टीकाकरण अभियान शुरू हो जायेगा. स्वास्थ्य विभाग के डीडीएम राजीव कुमार ने कहा कि रांची से 200 वायल कोवैक्सीन मिली है जो देर रात तक गुमला पहुंच जायेगी. अगले दिन सभी ब्लॉक में 15-15 वायल कोवैक्सीन दी जायेगी.

वैक्सीन खत्म, कई लोग बैरंग लौटे

बसिया. प्रखंड में मंगलवार से वैक्सीन समाप्त होने के कारण कोरोना टीकाकरण पूरी तरह बंद हो गया हैं. इस संबंध में बीडीओ रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दो जुलाई को वैक्सीन की कुछ खेप आने की संभावना हैं. जिसके बाद वैक्सीनेशन पुनः चालू किया जायेगा. इधर व्यापक प्रचार प्रसार के बाद वैक्सीन के प्रति लोगों में जागरूकता आयी थीं. वहीं वैक्सीन समाप्त होने से वैक्सीनेशन सेंटर बंद नजर आया. जिसके बाद वैक्सीन लेने पहु्ंचे कई लोग बैरंग ही वापस लौटे.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >