चैनपुर. चैनपुर थाना मुख्यालय के बाजारटांड़ रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक एवं मशीनरी गोदाम से लाखों रुपये के मशीनरी व इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की चोरी के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों की निशानदेही पर 13 टुल्लू पंप भी बरामद किये गये.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चैनपुर बाजार निवासी रूपेश कुमार (26 वर्ष), पिता स्व. अंजन कुमार और आकाश कुमार, पिता स्व. मोहन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, चोरी किये गये टुल्लू पंप और अन्य मशीनरी सामानों को चैनपुर क्षेत्र के अलग-अलग लोगों को सस्ते दामों में बेच दिया गया था.
चोरी की घटना के बाद गोदाम संचालक की ओर से थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी. जांच के दौरान पुलिस ने रूपेश कुमार और आकाश कुमार को गिरफ्तार किया. दोनों की निशानदेही पर 13 टुल्लू पंप बरामद किये गये.
