अवैध गिट्टी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर और तीन हाइवा जब्त

गुमला जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ जिला खनन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की. छह और सात मई 2026 को गुमला थाना पुलिस की गश्ती टीम ने अलग-अलग स्थानों से दो ट्रैक्टर और तीन हाईवा जब्त किये.

गुमला. गुमला जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ जिला खनन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की. छह और सात मई 2026 को गुमला थाना पुलिस की गश्ती टीम ने अलग-अलग स्थानों से दो ट्रैक्टर और तीन हाईवा जब्त किये. इन वाहनों में भारी मात्रा में स्टोन चिप्स लदे पाये गये. सोसो मोहल्ला और करमडीपा चौक से दो ट्रैक्टर पकड़े गये, जिनमें क्रमशः 107 और 108 घनफीट गिट्टी थी. वहीं एरोड्रम, ढिढौली स्कूल और बाम बरगांव क्षेत्र से तीन हाईवा जब्त किए गए, जिनमें 192, 53 और 568 घनफीट तक स्टोन चिप्स पाये गये. जांच के दौरान अधिकांश वाहन मालिक और चालक खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. केवल एक हाईवा चालक ने चालान दिखाया, लेकिन उसकी समय सीमा समाप्त हो चुकी थी और वाहन निर्धारित गंतव्य से अलग स्थान पर पकड़ा गया. विभाग ने इसे चालान के दुरुपयोग का मामला माना. खनन निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि सभी वाहनों में अवैध रूप से गिट्टी लदी थी. इस मामले में वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >