Gumla: बंदूक के दम पर घर में घुसकर वृद्ध दंपती से मारपीट करने वाला दबंग गिरफ्तार

Gumla: गुमला में बंदूक के दम पर घर में घुसकर वृद्ध दंपती से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल था. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें...

दुर्जय पासवान
Gumla: बसिया थाना के गांगड़ा होंजोर गांव में आधी रात उस वक्त चीख-पुकार मच गयी. जब गांव का एक दबंग युवक नशे की हालत में वृद्ध दंपती के घर में घुस गया और बंदूक की बट से दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना में वृद्ध महिला का हाथ टूट गया. जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गये. पीड़िता रश्मि कुल्लू ने बताया कि बीती रात वह अपने पति अंजोर कुल्लू के साथ घर में सो रही थीं. तभी गांव का दबंग अर्जुन राम जो पूर्व में अपराधी था, अचानक दरवाजा धक्का देकर घर में घुस आया. घर में घुसते ही वह गाली-गलौज करने लगा और देखते ही देखते बंदूक की बट से दोनों पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिये.

वृद्ध महिला का टूटा हाथ

घायल दंपती के मुताबिक आरोपी का गुस्सा इतना खतरनाक था कि वह उन्हें बिस्तर से घसीटकर नीचे पटकता रहा. वृद्ध दंपती रहम की गुहार लगाते रहे, लेकिन आरोपी पर कोई असर नहीं पड़ा. हमले में रश्मि कुल्लू का हाथ टूट गया. जबकि अंजोर कुल्लू के शरीर पर गंभीर चोटें आयी हैं. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अर्जुन राम का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई मामलों में जेल भी जा चुका है. गांव में उसकी दबंगई और आये दिन होने वाली गाली-गलौज से लोग पहले से परेशान थे.

आरोपी को भेजा गया जेल

पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी पूर्व में उनके बेटे के साथ भी मारपीट कर चुका है. घटना की जानकारी मिलते ही बसिया थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस टीम के साथ सक्रिय हुए और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया गया. इधर शनिवार की रात करीब 9.00 बजे घायल दंपती को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला लाया गया. जहां दोनों का उपचार जारी है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.

ये भी पढ़ें…

ममता की प्रतिमूर्ति बीजो देवी: गुमला में 52 अनाथ बच्चों के लिए बनीं ‘यशोदा मां’, माड़ पिलाकर पाला-पोसा

हौसले के आगे हारा ‘सिस्टम’, गुमला में ग्रामीणों ने खुद बनाई 1 किलोमीटर लंबी सड़क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >