चैनपुर के छतरपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत

घटना में चार लोग हुए घायल, रिम्स में इलाज के दौरान दो ने तोड़ा दम

घटना में चार लोग हुए घायल, रिम्स में इलाज के दौरान दो ने तोड़ा दम

गुमला. गुमला. जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित छतरपुर के समीप दो बाइकों के बीच हुई सीधी भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को तत्काल सदर अस्पताल गुमला लाया गया, जहां एक बाइक पर सवार दो युवकों की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान नातापोल गांव निवासी सुरेश खेस (37 वर्ष) और जेम्स मिंज (52 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं, दुर्घटना में घायल दो अन्य लोग अज्ञात बताये जा रहे हैं और उनका इलाज जारी है. घटना के संबंध में मृतक के परिजन फिलिसितास मिंज ने शुक्रवार को दिन के 11 बजे एसआइ अरविंद कुमार के समक्ष बयान दर्ज कराया. दर्ज बयान के अनुसार, सुरेश खेस और जेम्स मिंज एक बाइक पर सवार होकर चैनपुर बाजार गये थे. बाजार से वापस घर लौटने के दौरान छतरपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने लापरवाहीपूर्वक उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ. इधर, पुलिस ने सदर अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >