दो प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव

संत मारिया उच्च विद्यालय बारडीह में बने कोरेंटिन सेंटर से बुधवार को दो करोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि बीडीओ राजीव नीरज ने की.

जारी : संत मारिया उच्च विद्यालय बारडीह में बने कोरेंटिन सेंटर से बुधवार को दो करोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि बीडीओ राजीव नीरज ने की. बीडीओ ने बताया कि एक कोरोना पॉजिटिव मरीज सिकरी पंचायत के पुंडी गांव का 28 वर्षीय युवक है, जो दिल्ली में एक दुकान में काम करता था.

इसका सैंपल एक जून को लिया गया था. वहीं दूसरा कोरोना पॉजिटिव मेराल पंचायत के डेवीडीह गांव का 26 वर्षीय युवक है, जो महाराष्ट्र में मेट्रो ट्रेन मे हेल्पर का काम करता था. इसका सैंपल 29 मई को लिया गया था. बीडीओ ने बताया कि इस तरह से प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या चार हो गयी है.

posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >