दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गये

दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गये

कामडारा : प्रखंड क्षेत्र की 19 वर्षीया एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के दो आरोपी धरनापुर निवासी हिलारियुस धनवार व निकोदिम तिर्की को कामडारा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताते चलें कि बीते मंगलवार को पीड़िता घर के बगल स्थित तालाब से स्नान कर लौट रही थी.

इसी बीच उपरोक्त दोनों आरोपियों ने पीड़िता को पकड़ लिया. उसका मुंह बंद कर चट्टान के पास ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धकमी दी.

अगले दिन बुधवार को पीड़िता ने कामडारा थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. तब कामडारा पुलिस ने छापामारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >