पेड़ हमारे जीवन के अभिन्न अंग है : अध्यक्ष

पेड़ हमारे जीवन के अभिन्न अंग है : अध्यक्ष

प्रतिनिधि, गुमला लायंस क्लब गुमला द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं. हरियाली से मन और जीवन दोनों हरे-भरे रहते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि पेड़ लगाएँ और जीवन बचाएँ. सचिव जोगेंद्र प्रसाद साहू ने पेड़ों को पुत्र के समान बताते हुए उनकी रक्षा पर जोर दिया और अवैध कटाई रोकने की आवश्यकता बतायी. कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पेड़ हमें मुफ्त में ऑक्सीजन देते हैं. जोन चेयरपर्सन डॉक्टर शंकर लाल जाजोदिया ने बताया कि एनवायरनमेंट सर्विस वीक के तहत 26 अप्रैल तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इस अवसर पर रीजन चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल, राजकुमार अग्रवाल, डॉ. शंकरलाल जाजोदिया, हेमंत कुमार, लायन मनमोहन केशरी, शशि किरण केशरी, सतेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >