चैनपुर में निकली तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे

गुमला के अलबर्ट एक्का कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्रों ने देशभक्ति के नारों के साथ ग्रामीणों को जागरूक किया।

गुमला. जिले के चैनपुर स्थित परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यह देशभक्ति यात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर कॉलेज द्वारा गोद लिए गये गांव छतरपुर तक निकाली गयी.

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह महाविद्यालय के प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का की उपस्थिति में हुआ. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार व अंजना कुजूर के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में गर्व से तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाये और ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व एनएसएस स्वयंसेवकों की अत्यंत सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >