गुमला. भाजपा गुमला नगर के तत्वावधान व नगर अध्यक्ष बबलू वर्मा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम से शुरू होकर मेन रोड, सिसई रोड और पालकोट रोड होते हुए शहीद चौक पहुंचकर संपन्न हुई. यात्रा के दौरान पूरा शहर भारत माता की जय के उद्घोष से गुंजायमान रहा और हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों लोग देश भक्ति के रंग में रंगे नजर आये.
इस अवसर पर देश के अमर शहीदों को श्रद्धा पूर्वक याद कर नमन किया गया. यात्रा में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर और स्टार डीपीएस के स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया.
कार्यक्रम में राष्ट्रीय एसटी मोर्चा अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, जिलाध्यक्ष सागर उरांव, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय लाल, जिला महामंत्री संदीप प्रसाद, सुरेश सिंह, गौरीशंकर ओझा, सोनामणि देवी, राजेश सिंह, शकुंतला उरांव, पायल तिवारी, जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, भोला चौधरी, अमन आनंद, अनिकेत कुमार, शंभू सिंह, अंजनी सिंह, चीनू साबू, सत्यनारायण पटेल, विकास सिंह, अनमोल कुमार, आशु प्रजापति, आदर्श आर्यन, सौरभ गुप्ता, अभय राम, विपिन सिंह, अमन यादव, मुनेश्वर साहू, भूपेन साहू, श्याम साहू, दिनेश सिंह और कौशलेंद्र आदि मौजूद थे.
