वज्रपात से तीन मवेशियों की मौत

वज्रपात से तीन मवेशियों की मौत

पालकोट. कुलूकेरा पंचायत अंतर्गत गंधारी गांव के किसान राजेंद्र सिंह के तीन मवेशियों की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना में किसान को लगभग 1.20 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार आंधी-तूफान व बारिश के दौरान किसान ब्रजमारा क्षेत्र में मवेशी चर रहे थे. इस दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से दो बैल व एक गाय की मौके पर ही मौत हो गयी. किसान की पत्नी कालावती देवी ने बताया कि मवेशियों की मौत से परिवार को आर्थिक क्षति पहुंची है. पशुपालन परिवार की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन था, जिसके नुकसान से परिवार की परेशानी बढ़ गयी है. घटना के बाद किसान परिवार ने प्रखंड प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को जल्द राहत उपलब्ध कराने की मांग की है.

सड़क हादसे में दो युवक घायल

पालकोट. सतखारी सवनाटोली निवासी दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. घायलों की पहचान 26 वर्षीय सुदीप टोप्पो व 20 वर्षीय गंदूर उरांव के रूप में हुई है. दोनों युवक नयी मोटरसाइकिल देखने और पसंद करने के लिए रांची गये थे. वापस अपने घर लौटने के क्रम में कामडारा के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >