जारी. संत थॉमस अक्वीनस चर्च में रविवार को वार्षिक स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया. सबसे पहले चर्च में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. मुख्य अधिष्ठाता पल्ली पुरोहित फादर लौरेन्स टोप्पो थे. उन्होंने पूरी विधि-विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया, जबकि सहयोगी के रूप में फादर निरंजन एक्का उपस्थित रहे. पवित्र प्रार्थना सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और आशीष पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में ख्रीस्तीय विश्वासी चर्च पहुंचे थे. मिस्सा अनुष्ठान के बाद फादर टोप्पो ने कहा कि संत थॉमस एक्विनस का जीवन हमें अटूट विश्वास, ज्ञान और निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है. हमें भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए अपने दैनिक जीवन में प्रेम, क्षमा और एकता की भावना को अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी चर्च व समाज के कल्याणकारी कार्यों में बढ़-चढ़ कर अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें. धार्मिक अनुष्ठान के संपन्न होने के बाद कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग भी घुला, जहां विभिन्न गांवों से आयीं नृत्य मंडलियों द्वारा एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. पारंपरिक धुनों पर हुए इन नृत्यों ने वहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया.
चर्च व समाज के कार्यों में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करे युवा पीढ़ी : फादर
संत थॉमस अक्वीनस चर्च का वार्षिकोत्सव मनाया गया
