नेतरहाट जाने वाली सड़क का बुरा हाल, दूसरी बरसात में ही जगह-जगह बने गड्ढे

गुमला की दिरगांव पंचायत से नेतरहाट जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। निर्माण के बाद दूसरी बरसात में ही सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को भारी दिक्कत हो रही है।

गुमलाः घाघरा प्रखंड की दिरगांव पंचायत के ग्राम तेदार से कुजाम पाठ होते हुए नेतरहाट जाने वाली सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. निर्माण के बाद दूसरी बरसात में ही सड़क कई जगहों पर जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है. सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

पहली बरसात में ही खराब होने लगी थी सड़क

आदिवासी नेता संजय कुमार भगत ने बताया कि सड़क पहली बरसात में ही खराब होने लगी थी. इसकी जानकारी ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता को दी गई थी और तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई थी. इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई.

ये भी पढ़ें- 173 किसानों ने सीखी मशरूम की खेती, आदिम जनजाति के 60 किसान भी शामिल

बारिश के बाद बढ़ी परेशानी

लगातार बारिश के कारण सड़क की स्थिति और बदतर हो गई है. कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है. वहीं, सड़क पर बने गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है.

संजय कुमार भगत ने ग्रामीण कार्य विभाग से सड़क की तत्काल जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी न हो और दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >