टेंपो पलटा, चार लोग हुए घायल

टेंपो पलटा, चार लोग हुए घायल

गुमला. बिशुनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में जाहू कुकुटोली निवासी 70 वर्षीय शांति देवी, 12 वर्षीय अनन्या कुमारी, नरमा निवासी 24 वर्षीय मंती पन्ना व 23 वर्षीय शिखा कुमारी शामिल हैं. सभी लोग बिशुनपुर बाजार से खरीदारी करने के बाद टेंपो से अपने-अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान बिशुनपुर थाना के समीप सामने से आ रहे एक ट्रक से बचने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में टेंपो सवार चारों लोग घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें गुमला रेफर कर दिया.

हादसे में नाना-नाती समेत चार लोग घायल

भरनो. एनएच-43 स्थित मिशन चौक के पास बुधवार को बाइक व लूना मोपेड के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई. हादसे में लूना और बाइक पर सवार नाना-नाती समेत चार लोग घायल हो गये. घायलों में लूना सवार खरवागाढ़ा निवासी 60 वर्षीय बादल पंडित और उनका सात वर्षीय नाती शामिल हैं. बाइक पर सवार तुरीअंबा सरनाटोली निवासी 55 वर्षीय लोहरा उरांव और 60 वर्षीय महू उरांव है. दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बादल पंडित, उनके नाती और लोहरा उरांव की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >