टांगीनाथ ने आंजनधाम को हरा कर जीता खिताब

एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

गुमला. शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में आयोजित एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में टांगीनाथ धाम ने आंजनधाम को 60 रनों से हरा कर खिताब पर कब्जा जमा लिया. फाइनल मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए टांगीनाथ धाम ने 12 ओवर में 155 रन बनाये. सलामी बल्लेबाज दुर्जय पासवान ने टीम को तेज शुरुआत दिलाते हुए पहले ही ओवर में 21 रन बनाये. इसके बाद आशीष भगत ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी आंजनधाम की टीम 12 ओवर में 95 रन ही बना सकी. मैच के मैन ऑफ दी मैच दुर्जय पासवान रहे, जिन्होंने 21 रन बनाने के तीन विकेट चटकाये. पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अविनाश रजक को मैन ऑफ दी सीरीज दिया गया. ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले दीपक राम काजू को बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 18 विकेट लेने के साथ 85 रन भी बनाये. वहीं बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार आशीष भगत को दिया गया. टूर्नामेंट में सर्वाधिक 18 कैच पकड़ने वाले विक्की साहू व बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार सूरज भोला को दिया गया. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि घाघरा अंचल के सीओ खाखा सुशील कुमार व संध्या रानी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल गुमला के निदेशक संजय कुमार गुप्ता थे, जिन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. मौके पर झारखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर विवेक कुमार, भोला चौधरी, मुकेश सोनी, रोहित उरांव विक्की, चंदन सिंह, पंकज साहू, अखिलेश कुमार, अंकित उरांव, मुकेश कुमार पांडे, आकाश पुरी, मिक्की सोनी, नीलांबर साहू, विशाल पासवान, ज्ञान भगत, दीपक भगत, दिलखुश कुमार, मो मंजूर, मो रिजवान, मो आसिफ, शमलेश शर्मा, विकास पन्ना, सत्यम चौरसिया जैकी, आनंद कुमार, लव सिंह, विक्सी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >