किसने किया कमाल? उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रांतीय प्रतियोगिता में जगह बनाने वाले विद्यार्थी सम्मानित

सरस्वती विद्यालय मंदिर कुदरा के 18 विद्यार्थियों को विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. इन होनहार छात्रों ने मेडल, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्राप्त किए.

सिसई से प्रफुल्ल भगत की रिपोर्ट

सिसई. विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले सरस्वती विद्यालय मंदिर कुदरा के विद्यार्थियों को सोमवार को वंदना सभा में सम्मानित किया गया. विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य कमल सिंह व संस्कृत बोर्ड परियोजना प्रमुख सरिता मुखर्जी ने सफल प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया.

18 विद्यार्थियों ने लिया था प्रतियोगिता में भाग

प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का प्रथम चरण संकुल स्तर पर गुमला में आयोजित हुआ था. जिसमें गुमला जिले के विभिन्न विद्या मंदिर एवं शिशु मंदिरों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था. संकुल स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 22 अगस्त को लोहरदगा में आयोजित विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए. विद्यालय से कुल 18 विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल हुए थे.

किसने किस प्रतियोगिता में हासिल किया स्थान

जिसमें विद्यालय के कक्षा अष्टम की श्रुति कुमारी, आकृति प्रिया व शिवम सोनी ने विज्ञान प्रश्न मंच में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वहीं कक्षा सप्तम की चंचल कुमारी, लक्ष्मी कुमारी व आयुषी कुमारी ने संस्कृत बोर्ड प्रश्न मंच में तृतीय स्थान हासिल किया. कक्षा नवम की सूर्य कुमारी, साक्षी उरांव व गौरव राज ने विज्ञान प्रश्न मंच में तृतीय स्थान प्राप्त किया.

इन विद्यार्थियों ने भी बढ़ाया विद्यालय का गौरव

कक्षा नवम की साक्षी बड़ाइक, दीपिका कुमारी व उमेश साहू ने संस्कृत बोध प्रश्न मंच में द्वितीय स्थान हासिल किया. कक्षा पंचम के राज गुप्ता, अंशु उरांव व अनिरुद्ध सोनी ने संस्कृति बोध प्रश्न मंच में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया.

अब प्रांतीय स्तर पर दिखायेंगे प्रतिभा

अब सफल विद्यार्थी प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

अपूर्व कुमार शुक्ला युवा पत्रकार हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय,पलामू से बैचलर इन बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता से पहले वे करीब एक दशक तक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े रहे, इस दौरान भारतीय और विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत विषयों का गहन अध्ययन किया. पत्रकारिता की शुरुआत खबर मंत्र संस्थान में रिपोर्टर के रूप में की, जहां झारखंड के प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्ट के साक्षात्कार किए. वर्तमान में प्रभात खबर में खबर लेखन और संपादन से जुड़े हैं. उनकी पत्रकारिता जनसरोकार, तथ्यपरकता और मुद्दों की गहराई पर केंद्रित है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >