राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल : अध्यक्ष

राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल : अध्यक्ष

जारी. प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संत कुमार भगत के नेतृत्व में भाजपा प्रखंड कमेटी ने राज्य की हेमंत सरकार की वादाखिलाफी व किसानों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. मौके पर संत कुमार भगत ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि चुनाव के समय किये गये वादे अधूरे हैं और किसानों को खाद, बीज व सिंचाई की सुविधा नहीं मिल रही है. कहा कि समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जायेगा. प्रदर्शन के अंत में राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र बीडीओ के प्रतिनिधि जॉनसन केरकेट्टा को सौंपा गया. मौके पर ज्योति बहेर देवी, शांति देवी, तिलकेश्वर बड़ाइक, गोला कोरवा, जगरनाथ कोरवा, संतोष कोरवा, कलेश्वर कोरवा, राजेंद्र कोरवा, संतोष बड़ाइक, झुमा सिंह, सुरेंद्र बड़ाइक, सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.

किसानों की समस्याओं को लेकर दिया धरना

कामडारा. प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष नरेश सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार की वादाखिलाफी व किसानों की समस्याओं के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया. मुख्य अतिथि जिला मंत्री विजय सिंह (पिंटू) ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने चुनाव से पूर्व जनता से बड़े-बड़े वादे किये थे. लेकिन उन वादों को पूरा करने में हेमंत सरकार नाकाम साबित हुई है. उन्होंने कहा कि इस शासनकाल में 266 रुपये में बिकने वाली यूरिया खाद किसानों को 800 रुपये की ऊंची दर पर खरीदनी पड़ी है. इतना ही नहीं इस सरकार में जनवितरण प्रणाली के नमक तक की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है. कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ हो रही नाइंसाफी पर विराम लगाने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र बीडीओ जोसेफ कंडुलना को सौंपा. विरोध प्रदर्शन के दौरान महामंत्री श्याम प्रसाद सिन्हा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय साहू, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक साहू, मुकेश ओहदार, राममोहन साहु, अनिरुद्ध ठाकुर, राम बहादुर साहू, रामजीत नाग, संतोष साहू, गोवर्धन साहू, विशाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलराम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >