श्री हनुमान मंदिर मुरुमकेला का वार्षिकोत्सव मना

श्री हनुमान मंदिर मुरुमकेला का वार्षिकोत्सव मना

पालकोट. प्रखंड की बघिमा पंचायत स्थित मुरुमकेला गांव के श्री हनुमान मंदिर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया. मंदिर के वार्षिकोत्सव को लेकर गांव की युवतियों, महिलाओं और श्रद्धालुओं द्वारा गांव में कलशयात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से हुआ और दक्षिणी कोयल नदी डोंबा घाट से 551 युवतियों व महिलाओं ने आचार्य कृष्णा मिश्रा एवं सहायक आचार्य सत्यनारायण मिश्रा के विधिवत पूजन-अर्चना के बीच कलश में जल भर कर पूरे गांव का भ्रमण किया और पुन: मंदिर परिसर पहुंच कर संपन्न हुई, जहां विधिवत कलश की स्थापना की गयी. कलशयात्रा के दौरान पूरा गांव जय बजरंग बली और जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान रहा. कलश स्थापना के बाद 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ किया गया. धार्मिक आयोजन में मुरुमकेला गांव समेत पड़ोसी गांव गुड़गुड़ा, मरदा व मलई के ग्रामीणों ने भी सहभागिता निभायी. धार्मिक आयोजन में दिनेश सिंह, बबलू साहू, सूरज साहू, दिलीप साहू, अजीत सिंह, हलेश साहू, राजेश लोहरा, शिव दयाल सिंह, चरकू बड़ाइक, ललित बड़ाईक, महावीर बड़ाइक, हरक साहू, रामपैत साहू, बजरंग प्रसाद, हीरा साहू, जौरू खड़िया, गोविंद बड़ाइक, संत कुमार साहू, भोला लोहरा, ओम प्रकाश सिंह, द्रौपद्री देवी, शंखावती देवी, कलावती देवी, जीरामुनी देवी, सुधा देवी, कुंती देवी, सरिता देवी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >