सड़क दुर्घटना में छह परीक्षार्थी घायल

सड़क दुर्घटना में छह परीक्षार्थी घायल

गुमला. बाइपास रोड गुमला स्थित जैविक पार्क के समीप सड़क दुर्घटना में दो बाइक पर सवार छह लोग घायल हो गये. घटना में लवाकेरा निवासी 17 वर्षीय रोहित टोप्पो, टेंगरिया निवासी 15 वर्षीय सुजीत उरांव, घरबगीचा निवासी 18 वर्षीय दुर्गा बघवार, गुमला सारना टोली निवासी 18 वर्ष से दीपक बड़ाइक, बागेसेरा निवासी 18 वर्षीय दीपिका कुमारी और 17 वर्षीय माधुरी टोप्पो शामिल हैं. सभी घायलों को सदर अस्पताल गुमला लाया गया है. जानकारी के मुताबिक सभी मैट्रिक के परीक्षार्थी हैं. करौंदाबेड़ा स्कूल में परीक्षा समाप्त कर गुमला के जैविक उद्यान पार्क घूमने आये थे. वापसी के क्रम में छोटा पुल में गड्ढा होने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में सभी के शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है.

सड़क हादसे हादसे में दो घायल

गुमला. कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला के समीप सर्विस सेंटर के पास फल ठेला में बाइक सवार ने टक्कर मार दी. घटना में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये. वहीं ठेला में रखा फल क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल गुमला लाया गया, जहां इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार अजीत अर्पण और 20 वर्षीय गौरव किंडो दाउदनगर प्रतापपुर निवासी गणेशपुरडीपा की ओर गये थे. वहां से शाम छह बजे के करीब नशे की हालात में अपना घर लौट रहे थे. उसी दौरान सर्विस सेंटर के समीप दुर्घटना घटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >